डेढ़ घंटे तक नीतिन नबीन ने बाबा महाकाल का लगाया ध्यान, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भस्मारती में शामिल हुए

0

Nitin Nabin In Mahakal Mandir: शुक्रवार की सुबह उज्जैन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भस्मारती में शामिल हुए है। वह डेढ़ घंटे तक बाबा महाकाल की भक्ति में लीन रहे हैं। इसके बाद साधु-संतों से भी मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन आया हूं।उज्जैन: शुक्रवार तड़के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। नंदी हाल में करीब डेढ़ घंटे बैठकर उन्होंने भस्म आरती देखी। आरती के दौरान वे महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। दरअसल, नितिन नबीन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित 30 लाख दीप प्रज्वलित करने के कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे।महाकाल मंदिर के पास विश्राम किया

उन्होंने रात में महाकाल मंदिर के पास बनी हेरिटेज में विश्राम किया। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वे मंदिर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और एमपी के प्रभारी महेंद्र सिंह थे। महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक वह बाबा महाकाल के सामने बैठकर भक्ति में लीन रहे हैं।

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे उज्जैन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि देशवासियों के लिए भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महाकाल के दर्शन करने आया हूं। भगवान सभी को यश और स्वस्थ रखें, यही महाकाल से प्रार्थना की है।पीएम मोदी के लिए भी मांगा आशीर्वाद

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी भगवान महाकाल से आशीर्वाद मांगा। नितिन नबीन ने कहा कि पीएम मोदी इसी तरह देश की सेवा करते रहें और देश को आगे बढ़ाते रहें।

महाकाल मंदिर प्रबंधन ने किया सम्मानित

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह समेत महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को सम्मानित किया है। इस दौरान नितिन नबीन ने वहां साधु-संतों से भी मुलाकात की है। साथ ही उनके साथ सिंहस्थ को लेकर चर्चा की है। अटकलें हैं कि अखाड़ों में चल रहे विवाद पर भी बात हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here