तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आईं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने एक्टर करण जोशी पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। साथ में भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। हालांकि, करण जोशी ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने नेहल को ऐसे कोई मैसेज नहीं भेजे हैं। बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद नेहल वडोलिया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और करण जोशी से उनका इंस्टा अकाउंट हैक होने का सबूत मांगा। मामला अब काफी बढ़ गया है। जानिए पूरा मामला:
नेहल वडोलिया ने वीडियो में दिखाए सबूत
नेहल वडोलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, और साथ में लिखा, ‘जानिए असली सच्चाई क्या थी, सबूतों के साथ। अब आप तय कीजिए कि कौन सही था और कौन गलत। क्या वाकई हैकिंग हुई थी, या फिर ये सिर्फ खुद को बचाने के लिए रचा गया एक नाटक था?’










































