तीखे होने लगे धूप के तेवर, खरगोन में पारा 36.9 डिग्री पर

0

वर्तमान में मध्यप्रदेश में कोई मौसम सिस्टम के सक्रिय नहीं है। साथ ही हवा का रुख भी दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धूप में तल्खी महसूस होने लगी है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.9 डिग्रीसेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। हालांकि रात में वातावरण में ठंडक बनी रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्रीसेल्सिस दर्ज हुआ। यह सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही मंगलवार के अधिकतम तापमान (32.3 डिग्रीसे.) के मुकाबले 2.1 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक एवं मंगलवार के न्यूनतम तापमान (13.4 डिग्रीसे.) की तुलना में 0.6 डिग्रीसे. अधिक रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत में सक्रिय है। द्रोणिका लाइन (ट्रफ) के रूप में मौजूद इस सिस्टम के असर से उत्तरी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इससे हवा का रुख लगातार परिवर्तशील हो रहा है। हवा की दिशा कभी दक्षिणी तो कभी उत्तर-पूर्वी हो रही है। वातावरण में नमी भी नहीं है। इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इसके पूर्व वर्ष 2019 में भी फरवरी में गर्मी के तेवर तीखे रहे थे। 21 फरवरी को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया था। साहा के मुताबिक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहने के आसार है। न्यूनतम तापमान में भी कुछ तेजी आ सकती है। हालांकि रात के समय हवा का रुख उत्तरी हो जाने से कुछ ठंडक भी बरकरार रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here