पुलिस थाना वारासिवनी में 26 मार्च को धुलेडी पर्व होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी बिभेन्द्रू व्यंकट टांडिया की उपस्थिति में किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने जमकर गुलाल और रंगों के माध्यम से एक दूसरे को रंगते हुए अपना प्रेम जाहिर किया इसके बाद डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया गया। इस दौरान कपड़ा फाड़ होली भी देखने को मिला जहां पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा जमकर आनंद और उत्सव मनाया गया। जिसमें फायर ब्रिगेड से पानी की बरसात भी आकर्षण का केंद्र रही जहां उपस्थित लोगों ने होली खेल पानी में भीगने का आनंद लिया। यह होली महोत्सव कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ जो दोपहर 1 बजे तक चला रहा। इस दौरान थाना प्रभारी बिभेन्द्रू व्यंकट टांडिया के द्वारा भी स्टाफ के साथ नृत्य कर थाना स्टाफ का मनोबल बढ़ाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।










































