दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई: चार लोग घायलहट्टा थाने के मोहगांव नर्मदा टोला के पास हुई दुर्घटना

0

बालाघाट/

हट्टा थाना अंतर्गत ग्राम सुसवा रोड पर स्थित मोहगांव नर्मदाटोला के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से दोनों मोटरसाइकिल में सवार चार लोग घायल हो गए ।जिनमे अत्यधिक चोट लगने से तीन घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीनों घायल जिनमे जग्गू पिता रामचंद्र नागेश्वर 50 वर्ष, श्री चंद पिता तेजूलाल सिघनधुपे 55 वर्ष ग्राम सुसवा थानां किरनापुर, इंद्रराज पिता पेंडारी देशमुख 32 वर्ष ग्राम साल्हे किरनापुर निवासी हैं वहीं इस दुर्घटना में बिंदा प्रसाद पिता दुलीचंद वराडे 56 वर्ष ग्राम सुसवा निवासी को मामूली चोट आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग खेती मजदूरी करते हैं। इंद्रराज ग्राम साल्हे निवासी अपने ससुराल ग्राम सुसवा आया था 12 मार्च को इंद्रराज देशमुख और बिंदा प्रसाद दोनों मोटरसाइकिल में अपने ग्राम सुसवा से अपने किसी काम से हट्टा आ रहे थे। और जग्गू नागेश्वर अपने साथी श्री चंद सिंघन्धुपे के साथ मोटरसाइकिल में ग्राम कुंडे मोहगांव से अपने घर सुसवा लौट रहे थे। शाम 5:00 बजे करीब ग्राम मोहगांव नर्मदा टोला के पास दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई।जिससे दोनों मोटरसाइकिल में सवार चारों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया। जिनमे उक्त तीन घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना में बिंदा प्रसाद को मामूली चोटें आई है। जिला अस्पताल पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु घटनास्थल से संबंधित पुलिस थाना हट्टा भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here