दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई: दो युवक घायल

0

रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम बिटोड़ी से नवेगांव के बीच दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से दोनों मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनमे निरंजन पिता काशीलाल लिल्हारे 37 वर्ष ग्राम बिटोरी थाना रामपायली, और मनीष पिता होलीराम पंचेश्वर 23 वर्ष ग्राम सावंगी थाना कटंगी निवासी बताए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंजन लिल्हारे खेती किसानी करते हैं। जिनका ससुराल ग्राम बरबसपुर का है। 29 अप्रैल को 11:00 बजे करीब निरंजन लिल्हारे मोटरसाइकिल में अपने घर से अपने ससुराल बरबसपुर जा रहे थे। तभी बिटोड़ी से नवेगांव बीच से जैसे ही निरंजन लिल्हारे बरबसपुर जाने के लिए मोटरसाइकिल मोड़ रहे थे तभी बरबसपुर तरफ से तेज गिरफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल निरंजन लिल्हारे की मोटरसाइकिल से टकरा गई।। इस दुर्घटना में निरंजन लिल्हारे और अन्य मोटरसाइकिल में सवार युवक घायल हो गया यह युवक मनीष पंचेश्वर ग्राम सावंगी थाना कटंगी निवासी बताया गया है।। दोनों घायल को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया। बताया गया की घटना के दौरान मनीष पंचेश्वर शराब के नशे में था। जो बेनी तरफ से आ रहा था। जिसने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए निरंजन लिल्हारे की मोटरसाइकिल ठोस मार दी। जिला अस्पताल पुलिस ने दोनों घायल का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु घटनास्थल से संबंधित पुलिस थाना रामपायली भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here