धुमधाम के साथ मनाई गई दत्तात्रेय जयंती

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। रामपायली रोड़ स्थित भगवान दत्तात्रेय मंदिर में १४ दिसंबर को दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह विधि विधान से भगवान दत्तात्रेय का पूजन अर्चन कर अभिषेक किया गया। जिसके बाद विशेष पूजा अर्चना के साथ हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों ने उपस्थित होकर भगवान दत्तात्रेय का आशीर्वाद ग्रहण किया। चर्चा में मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें पूजन अर्चन हवन पूजन व भंडारा कराकर कार्यक्रम समापन किया गया। जिसमें भगवान दत्तात्रेय से नगर की सुख शांति समृद्धि बनाये रखने की कामना की गई है। यह मंदिर काफ ी पुराना है जहाँ नगर ही नही आसपास के लोग भी आते है जो भगवान का आशीर्वाद ग्रहण करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here