नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा सेंगोल, अमित शाह ने बताया इसके बारे में

0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 28 मई 2023 को जब संसद के नए भवन का उद्घाटन किया जाएगा, तब उस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल भी सौंप जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव पर दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने यह बात कही।

क्या होता है सेंगोल (What is Sengol)?

अमित शाह ने बताया कि सेंगोल अंग्रेजों से सत्ता मिलने का प्रतीक है। 14 अगस्त 1947 को पं. जवाहरलाल नेहरू को सेंगोल (दूसरे शब्दों में इसे राजदंड भी कहा जा सकता है) सौंगा गया था। तब लॉर्ड माउंट बैटेन ने पंडित नेहरू से सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया के बारे में पूछा, तो सी राजगोपालचारी ने सेंगोल की परंपरा के बारे में बताया था। इस तरह से सेंगोल की प्रक्रिया तय हुई थी। तब भी तमिलनाडु से पवित्र सेंगोल लाया गया था। इस बार भी सेंगोल तमिलनाडु से आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here