नगर पालिका परिषद किया गया प्रशासनिक फेरबदल

0

नगर पालिका परिषद बालाघाट ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए निकाय के 7 अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्य में बदलाव किया है जहां कुछ अधिकारियों कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रभारी राजस्व निरीक्षक के पद पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है जहां पूर्व प्रभारी राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश पुरी को हटाने के बाद निक्कू को प्रभारी राजस्व निरीक्षक बनाया गया था लेकिन एक माह के ही उन्हें प्रभारी राजस्व निरीक्षक के पद से हटा दिया गया है जिनके स्थान पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक की जिम्मेदारी नगर पालिका के राजस्व उपनिरीक्षक देवीलाल तिवरे को दी गई है वहीं सहायक उपनिरीक्षक रेखलाल राहांगडाले को संपूर्ण निर्वाचन और जनगणना संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है इसी तरह सहायक राजस्व निरीक्षक नेगीराम साहू को योजना शाखा का प्रभारी बनाया गया है तो वहीं सहायक ग्रेड 3 मनोज साहू को जन्म मृत्यु शाखा प्रभारी के साथ साथ आवक जावक शाखा की जिम्मेदारी दी गई है इसी तरह सहायक ग्रेड 3 कुमारी मौसम खण्डाते को पूर्व में सौपे गए कार्यों के साथ-साथ योजना लिपिक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है वहीं स्थाई कर्मी विक्रांत यादव को राजस्व और तखत लीज लिपिक का कार्य संभालने को कहा गया है इसी तरह स्थाई कर्मी महेश सुलाखे को राजस्व लिपिक का कार्य करने के निर्देश किया गया है।

  दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया ने बताया कि सुविधा में विस्तार करने और नगर पालिका के कार्यों में गति लाने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों के कार्यो में फेरबदल किया गया है जो एक सामान्य प्रक्रिया के तहत हर विभाग में किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here