नशे के खिलाफ अभियान: पीएम मोदी ने युवाओं और Gen-Z को दिया संदेश; कहा- दुश्मन देश ड्रग्स देकर बच्चों को कर रहे बर्बाद

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत की। नशे की लत के खिलाफ 100 सप्‍ताह तक चलने वाले इस अभियान में देश भर के 10 हजार से अधिक स्‍थानों से युवाओं ने भाग लिया है। माय भारत वॉलंटियर्स, यूथ क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्‍वविद्यालय, गैर-सरकारी संगठन, उद्योग संगठनों और 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठन के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ें हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान अपना संबोधन भी दिया है। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने नशे के खिलाफ कहीं गईं बड़ी बातें…

सामाजिक प्रतिष्ठा की आड़ में इसे छिपाएं नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोई युवा गलती से नशे में फंस भी गया है तो इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि उसके सारे रास्ते बंद हो गए हैं! हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना है, घर का कोई बच्चा अगर नशे का शिकार बन गया है, तो इसे सामाजिक प्रतिष्ठा की आड़ में छिपाएं नहीं। जिसकी जरूरत हो, उसका सहयोग लें। मेडिकल हेल्प से अपने बच्चे को नशे से मुक्त कराने का प्रयास करें। हमें परिवार में बच्चों से खुलकर संवाद की संस्कृति भी बनानी चाहिए ताकि ऐसे भंवर में फंसने से पहले ही आप उसका हाथ थाम सकें।

सामूहिक अभियान बनाकर इस अभियान को सफल बनाना होगा

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ काम ऐसे होते हैं, जो व्यक्तिगत रूप से कोई प्रयास करे तो कभी-कभी निराश हो जाता है, थकान महसूस करता है, लंबी दूरी चलने में मन तैयार नहीं होता है, लेकिन जब सामूहिक अभियान बन जाता है और कंधे से कंधा मिलाकर करोड़ों लोग चल पड़ते हैं तो ऐसे सभी जो व्यक्तिगत रूप से अपने आप नहीं कर पाते हैं, उनको भी एक ऊर्जा मिल जाती है। आज उस ताकत को लेकर ये अभियान हर युवा मन को छूने वाला है।

पीएम मोदी ने युवाओं और Gen Z को दिया संदेश

नशा मुक्त युवा अभियान के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं, वह अभियान व्यक्ति के लिए है, परिवार के लिए है, समाज के लिए भी है और सबसे बड़ी बात है कि ये राष्ट्र के लिए है। विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशामुक्त युवा, इस मूवमेंट का नाम ही इसके संकल्प को स्पष्ट करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here