दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने समय-समय पर यह साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 63 साल की नीना गुप्ता को आज भी कई फिल्में और प्रोजेक्ट्स लगातार मिल रहे हैं। हालांकि, नीना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मेल एक्टर्स उनके अपोजिट काम करना नहीं चाहते हैं। नीना ने सेक्सिज्म और ऐजिज्म (बढ़ती उम्र) पर बात करते हुए यह भी कहा है कि कई मेल एक्टर्स उनके बदले यंग एक्ट्रेसेस के साथ काम करना चाहते हैं। नीना गुप्ता ने कहा, “ऐसे 2-3 प्रोजेक्ट्स हैं, जहां मैंने डायरेक्टर से पुछा कि मेरे अपोजिट कौन है, लेकिन उन्होंने कहा-‘आप ही किसी दिन सजेस्ट कीजिए’। इस पर मैंने कहा, ‘यह सबसे मुश्किल काम है, क्योंकि मेरे साथ कोई मिलता ही नहीं है’। उन्होंने कहा कि वह राम कपूर को उनसे उम्र में छोटा होने के बावजूद उनके अपोजिट रोल निभाने के लिए धन्यवाद देना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरे साथ कोई काम करने को रेडी ही नहीं है। ज्यादातर मेल एक्टर्स यंग एक्ट्रेसेस के साथ ही काम करना चाहते हैं, हालांकि मैं उनसे छोटी ही दिखती हूं। हमारी सोसाइटी अभी भी नहीं बदली है। आप और मैं माइनॉरिटी हैं। हम एक पितृसत्तात्मक समाज में रहते हैं और यह हमेशा ऐसा ही रहेगा।” यह उन्होंने सोसाइटी में महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा है।









































