नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर रोक हटाई, अब 200 और 500 के नोट ले जाने को भी मंजूरी, भारतीयों को बड़ी राहत

0

काठमाण्डू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक को हटाते हुए 200 और 500 रुपये के नोट देश में लाने और बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति नवम्बर 2026 के बाद जारी नोटों पर होगी। इससे नेपाल जाने वाले भारतीयों के साथ ही बॉर्डर इलाके के नेपाली लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी, जो सामान खरीदते के लिए सीमा पार करते हैं। भारत द्वारा नवम्बर 2016 में नोटबंदी किए जाने के बाद नेपाल में सिर्फ 100 रुपये के नोट को ही लाने और ले जाने की अनुमति थी।

25000 रुपये तक ले जाने की मंजूरी

बालेन शाह सरकार ने अब भारतीय और नेपाली नागरिकों को 200 और 500 रुपये के नोट लाने और ले जाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा 25000 रुपये ही रखी गई है। वहीं, 9 नवम्बर 2016 से पहले के जारी 500 और 1000 के नोट पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here