पराली की आग पहुंची आरा मील दमकल ने पाया काबू

0

लकड़ी सहित लट्ठो में लगी आग बड़ी दुर्घटना टली

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के वारासिवनी खंडवा मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल के पहले टर्निंग पर स्थित पारवे आरा मिल में ९ मार्च की दोपहर करीब १.३० बजे आगजनी की घटना घटित हो गई। यह आराम मिल परेश पारवे की है जिसमें किसान के द्वारा खेतों में लगाई गई आग से आगजनी होना बताया जा रहा है। हालांकि समय रहते दमकल वाहन के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया मौके पर बड़ी आगजनी होने से बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वारासिवनी कटंगी मार्ग से एक मार्ग खंडवा के लिए निकलता है। जिस पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण हाल ही में किया गया है उक्त पुल के पहले कुछ आरा मिल बनी हुई है जहां पर लकड़ी चिराई का कार्य किया जाता है। वहीं आसपास कृषि क्षेत्र लगा हुआ है जहां परेश पारवे की आरा मिल के पास में भी खेत लगा हुआ है। जहां पर किसानो के द्वारा फ सल कटाई करने के बाद नई फ सल लगाने की तैयारी करने के लिए पूरे खेत में पैरा बिछाकर फ सल की लगी हुई खूंटी को जलाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान यह आग खेत में दहकते हुए आरा मिल तक पहुंच गई जिसमें मिल की बाउंड्री वॉल जो लकड़ी की बनी थी वह जलकर राख हो गई तो वहीं आरा मिल में रखी लकड़ी एवं ल_े सहित लकड़ी के भूसे ने भी आग पकड़ ली। जो तेजी से जलने लगे यह देखने के बाद उपस्थित लोगों में हाहाकार मच गया और उपस्थित साधनों से आग को रोकने का कार्य किया जाता रहा। तो वहीं तत्काल नगर पालिका परिषद वारासिवनी के दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिस पर फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची जहां दमकल कर्मचारियों के द्वारा कड़ी मशक्कत कर पानी के छिडक़ाव के माध्यम से आग को बुझाने का कार्य किया गया। जिसमें कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। ज्ञात हो की उक्त स्थान पर आसपास में और भी आरा मिल स्थित है यदि इस आगजनी पर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता तो एक बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। परंतु उपस्थित जनों और दमकल की सहायता से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी फि रोज खान ने बताया कि मैं कमरे में आराम कर रहा था तभी हमारे कर्मचारियों ने बताया कि सामने आग लगी है। मैं बाहर निकल कर देखा और जितना मेरे से बन सका दो बाल्टी पानी लेकर गया और आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर आरा मिल मालिक पारवे के द्वारा दमकल को सूचना दी गई। यहां आरा मिल के पास में खेत मौजूद है जहां पर आग लगाई जाती है। यह अभी पूरे एरिया में फैली इससे एक बड़ा नुकसान हो सकता था परंतु हुआ नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here