पाकिस्तान अपने गिरेबान में झांके…’ कराची हमले को लेकर पाक की पैंतरेबाजी पर भारत ने दिया करारा जवाब

0

“आतंकवाद को सरकारी नीति का हथियार बनाना बंद करे पाकिस्तान”

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए अपने आधिकारिक बयान में कहा कि हमने हाल ही में कराची में हुई घटना को लेकर भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने वाली पाकिस्तानी रिपोर्टें देखी हैं। हम उन्हें स्पष्ट और कड़े शब्दों में खारिज करते हैं। दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान के लिए यह बेहतर होगा कि वह अपने अंदर झांके। वह अपनी धरती पर मौजूद आतंकवादी बुनियादी ढांचे (टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर) के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करे और राज्य की नीति के एक उपकरण के रूप में आतंकवाद पर भरोसा करने की अपनी पुरानी प्रवृत्ति से खुद को मुक्त करे।भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान के कराची में हुई हालिया घटना को लेकर भारत पर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से “बेबुनियाद” और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामाबाद को कड़ी नसीहत दी है कि वह अपनी पुरानी आदतों से बाज आए।

भारत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक विफलताओं और कानून-व्यवस्था की बदहाली को छुपाने के लिए हमेशा की तरह भारत की तरफ उंगली उठाने की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत सिरे से खारिज करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here