लालबर्रा विकासखण्ड के १०४ गांव के ग्रामीणजनों के घर तक शुध्द पानी पहुंचाने के लिए शासन के द्वारा करोड़ों रूपयों की लागत से नल-जल योजना प्रारंभ की गई है और इस योजना के तहत छिंदलई वैनगंगा नदी का पानी जाम में बने जल शोधन संयंत्र में फिल्टर होकर पाईपलाईन के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदाय किया जाता है एवं पानी प्रदाय करने के लिए पीएचई विभाग के द्वारा जगह-जगह सीवेज चैंबर लगाये गये है परन्तु उसे खुला रख दिया गया है जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला नगर मुख्यालय के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के आगे पनबिहरी रोड़ एवं पुराने जनपद पंचायत कार्यालय के सामने तहसील पहुंच मार्ग पर पीएचई विभाग का सीवेज चैंबर सड़क किनारे खुला हुआ है एवं आसपास झाडिय़ा भी उग चुकी है जिसके कारण चैंबर दुर से दिखाई नही देता है, अगर दुपहिया, साइकिल चालक एवं पैदल आने-जाने वाले लोगों को खुला चैंबर दिखाई नही दिया तो गड्डें में गिरकर घायल भी हो सकते है एवं पूर्व में इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी है परन्तु जिम्मेदारों के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। समय रहते सड़क किनारे बने पीएचई विभाग के खुले सीवेज चैंबर को बंद (उसके ऊपर सीमेंट का ढक्कन) नही लगाया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा घटित हो सकता है। जागरूक नागरिक एवं ग्रामीणों ने पीएचई विभाग से नल-जल योजना के तहत जगह-जगह लगाये गये सीवेज चैंबर जो सड़क किनारे खुले है उसमें सीमेंट का ढक्कन लगाने (बंद ) करने की मांग की है।
आपकों बता दे कि शासन के द्वारा करोड़ों रूपयों की नल-जल योजना प्रारंभ की गई है और पाईपलाईन के माध्यम से ब्लाक के ७७ ग्राम पंचायत के १०४ गांवों तक छिंदलई वैनगंगा नदी का पानी पाईपलाईन के द्वारा प्रदाय किया जा रहा है परन्तु जगह-जगह पीएचई विभाग के द्वारा पानी प्रदाय करने के लिए लगाये गये सीवेज चैंबर यानि पानी प्रदाय करने के लिए चालू-बंद के लिए लगाया गया सीवेज चैंबर विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे खुला है जिसके कारण दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। लालबर्रा से पनबिहरी पहुंच मार्ग स्थित अस्पताल के आगे, तहसील कार्यालय पहुंच मार्ग के किनारे दो स्थानों पर चैंबर खुला हुआ है जो दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है जबकि इस मार्ग से रोजाना पीएचई विभाग सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि आना-जाना करते है परन्तु उनके द्वारा सड़क किनारे सीवेज चैंबर खुला है जो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है वहां दिखाई नही दे रहा है जो समझ से परे लग रहा है। जल्द ही सीवेज चैंबर जो खुला है उसके ऊपर सीमेंट का ढक्कन नही लगाया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
दूरभाष पर चर्चा में पीएचई विभाग के एसडीओं शुभम अग्रवाल ने बताया कि आपके माध्यम से संज्ञान में आया है कि अस्पताल के आगे एवं तहसील मार्ग पर सड़क किनारे सीवेज चैंबर्स खुले हुए है जल्द ही स्थल निरीक्षण कर उस पर सीमेंट का ढक्कन लगाया जायेगा।









































