पीएमएनएएम मेले में एक हजार कंपनियां प्रशिक्षु युवाओं का करेगी चयन

0

केंद्र सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा पीएम मोदी की महात्वाकांक्षी योजना के तहत 11 जुलाई को देशभर में 200 जगह आयोजित प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला में 36 सेक्टर और 1,000 से अधिक कंपनियां अप्रेंटिस के लिए युवाओं का चयन कर रही है। देश में अब से पहले लगे इन मेलों में 1,88,410 आवेदकों ने भाग लिया है और 67,035 अप्रेंटिस ऑफर की जा चुकी हैं। अप्रेंटिसिशिप मेले का आयोजन मंत्रालय स्किल इंडिया मिशन के तहत कर रहा है। इस मेले का उद्देश्‍य रोजगार के अवसरों और व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।
इस एकदिवसीय देशव्‍यापी मेले के अलावा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला कर्नाटक में 12 जुलाई 2022 को, जम्मू – कश्मीर में 18 जुलाई, 2022 को, बिहार में 25 जुलाई, 2022 को और मध्य प्रदेश में 20 से 22 जुलाई, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का कहना है कि इन मेलों को कंपनियों और युवाओं का अच्‍छा रिस्‍पांस मिल रहा है।
स्किल मिनिस्ट्री ने कहा कि अब तक 1,88,410 आवेदकों ने अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लिया है और 67,035 अप्रेंटिसशिप दी जा चुकी है। मंत्रालय के अनुसार, इस मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास पांचवीं से 12वीं कक्षा तक पास होने का प्रमाण-पत्र, कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, आईटीआई डिप्लोमा या स्नातक डिग्री होनी चाहिए। मेले के दौरान उम्मीदवार संबंधित कंपनियों द्वारा ऑफर की जा रहे 500 से अधिक ट्रेडों जैसे वेल्डिंग, इलेक्ट्रिकल वर्क, हाउसकीपिंग, ब्यूटीशियन, मैकेनिक वर्क आदि में से पसंद और योग्यता के आधार पर किसी एक को चुन सकते हैं।
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले के बारे में कहा कि इनका प्राथमिक उद्देश्य अधिक प्रशिक्षुओं की भर्ती करना है। उम्मीदवार राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) से मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र भी अर्जित करेंगे, जिससे प्रशिक्षण के बाद उनकी रोजगार क्षमता में सुधार होगा। अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य कंपनियों को अधिक अप्रेंटिस को नियुक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यही नहीं, नियोक्‍ताओं को भी प्रशिक्षण और व्यावहारिक कौशल के माध्यम से अप्रेंटिस कर रहे युवाओं की क्षमता का पता लगाने और उसे विकसित करने में मदद भी मिलेगी।

बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here