पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

0

बालाघाट।
भरवेली थाना पुलिस ने ग्राम पायली के गोंडी टोला में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 4 मार्च की रात की है जब ईश्वर प्रसाद कुमरे 32 वर्ष अपने खेत से घर लौट रहा था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईश्वर प्रसाद कुमरे खेती-किसानी के साथ-साथ टेलरिंग का कार्य भी करते हैं। उनकी गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी।
घटना की रात करीब 8:30 बजे ईश्वर प्रसाद अपने गांव के राजाराम मसराम के साथ खेत से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के सभा मंच के पास पहुंचे, वहां बैठे अरुण नेताम, राजू परते और संदीप उइके ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।ईश्वर प्रसाद द्वारा विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान महेंद्र नेताम और नरेंद्र परते भी वहां उभारी लेकर पहुंच गए और ईश्वर प्रसाद के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले के दौरान ईश्वर प्रसाद के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग दौड़े और बीच-बचाव किया। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।हमले में गंभीर रूप से घायल ईश्वर प्रसाद को तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए घायल ईश्वर प्रसाद का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना भरवेली भिजवा दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अश्लील गाली-गलौज, मारपीट और हत्या की नीयत से प्राणघातक हमला करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। हाल ही में आरोपियों के भरवेली क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पन्द्रों और उनकी टीम ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी अरुण नेताम, राजू परते, संदीप उइके, महेंद्र नेताम और नरेंद्र परते सभी गोंडी टोला पायली निवासी हैं। 13 मार्च को भरवेली पुलिस ने उन्हें बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए।जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here