नगर में स्थित समस्त बैंकों का 28 फरवरी को थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्री चौहान के द्वारा बैंकों के अंदर जाकर अव्यवस्थित रूप से खड़े लोगों को फटकार लगाकर व्यवस्थित करा कर आसपास भ्रमण किया गया। विदित हो कि कुछ महीनों पूर्व हुई लूट व चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस के द्वारा लगातार सतर्कता दिखाई जा रही है जिसके तहत प्रत्येक 2 से 3 दिन के बाद नगर के बैंक को का निरीक्षण पुलिस बल के द्वारा किया जा रहा है कि जनता में पुलिस का विश्वास बना रहे और असामाजिक तत्व ऐसे प्रतिष्ठानों से दूर रहे। पद्मेश से चर्चा में थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान वह बैंक में उपस्थित हुए थे जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। वही नगर में वाहन चेकिंग भी चलाई जा रही है जिसके तहत लोगों पर चालान किया जा रहा है कि वह यातायात के नियमों का पालन करें। इस अवसर पर थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान आरक्षक पप्पू उइके सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।








































