वारासिवनी। नगर के वार्ड नंबर १५ स्थित अपने निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक डॉ. योगेंद्र निर्मल ने नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय राजनीति पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने नगर पालिका में व्याप्त अनियमितताओं अटल टीम की आगामी रणनीति और भाजपा की आंतरिक कलह पर विस्तार से अपनी बात रखी। पूर्व विधायक डॉ योगेंद्र निर्मल ने कहा कि यह प्रेसवार्ता वारासिवनी ने नगर पालिका के विषय पर आयोजित की है। यहाँ गंभीर मुद्दे है उस पर ध्यान आकर्षण करवाना चाहते हैं। अभी जनसुनवाई बुलाई गई तो अध्यक्ष पार्षद सीएमओ नगर पालिका के प्रमुख जवाबदार है। वहां पूर्व विधायक बैठे तो इनका क्या काम और किस अधिकार से बैठे थे। जबकि सरपंच महिला है तो सरपंच पति वहां नहीं जायेगा यह नगर पालिका के लिए भी नियम हो। जानकारी यह भी है कि आपस में कार्यकर्ता भिड़े अनियमित्ता का आरोप लगा इससे गरिमा कम होती है। रामपायली मार्ग पर चंदन नदी तक पोल लगे क्या कटंगी और लालबर्रा रोड़ नगर का अंग नहीं है लाइट बंद रहती है। सीसीटीवी कैमरे जो लगाए गए हैं वह गुणवत्ताहीन हैं। नगर पालिका कॉलोनी से संपत्ति कर ले रही है तो वहां पर पंचभूत व्यवस्था करें। पार्षदों के साथ पक्षपात हो रहा है हम भी जनता की समस्या का हल करते हैं परंतु घर से और यदि इस प्रकार चलता रहेगा तो कठपुतली अध्यक्ष बनेंगे। हमने विरोध किया ५ वर्ष लड़ाई लड़ी कोई जानता नहीं आई क्योंकि यह जनता की नहीं जनप्रतिनिधि और सक्रिय लोगों की जिम्मेदारी है। जो बच्चे प्रवीण्य सूची में उत्तीर्ण हुए उनका हम स्वागत कर बधाई देते हैं। पर यह जो कार्यक्रम हो रहा है तो क्या यह शासन का है, शासन ने फ ंड भेजा है नगर पालिका स्वयं करा रही है या पूर्व विधायक जेब से खर्च कर रहे हैं। इस संबंध में हम आरटीआई लगाएंगे की क्या प्रावधान है। अतिथि बहुत हो सकते हैं जबकि अध्यक्ष और सीएमओ सक्षम है मेरा मुद्दा जनता के पैसे की बर्बादी का है एक आदमी कार्यक्रम का श्रेय लेगा यह गलत है। हम इस कार्यक्रम की आलोचना नहीं कर रहे बस जनता के पैसे का दुरुपयोग ना हो इसका विचार कर रहे और अध्यक्ष को दरकिनार करना दुर्भाग्य हैं। पूर्व विधायक डॉ योगेंद्र निर्मल ने कहा कि गोंगपा आप के जिला अध्यक्ष ने हमसे संपर्क कर पार्टी में आने के लिए कहा की विधानसभा में विचार करेंगे। हमने उनसे कहा कि कहीं नहीं जाएंगे अटल बिहारी के विचारधारा के हम लोग हैं। २०२३ में हमारे यहां आठ लोग लडऩे के इच्छुक थे वह मिलकर एक व्यक्ति का नाम तय नहीं कर सके मैं यदि एक का नाम लेता तो मैं दोषी होता। मैं अभी विधानसभा चुनाव की तो नहीं बात करूंगा परंतु पंचायत और नगर पालिका की तैयारी करने हमने कार्यकर्ताओं को बोल दिया है। हमारे संपर्क में भाजपा और सभी प्रकार के लोग हैं और यह तकलीफ बताने का समय नहीं है। छोटे चुनाव में अटल टीम की भूमिका रहेगी विधानसभा की बात तब होगी जब लक्ष्य पूरा होगा। अभी हमारा लक्ष्य आधा यानी ६५०० सदस्य का पूरा हुआ है जबकि १५००० सदस्य का लक्ष्य है। यह जो बात है बेरंग भोपाल से लौटने की तो अभी हम इतने हल्के और सस्ते नहीं है की कोई हमें भोपाल बुलाकर बैरंग लौटये और किसी के बुलाने पर हम चले जायें। भाजपा में सब ठीक है तो नाराजगी किस बात की इन्होंने ट्रैक्टर को बढ़ाया, भाजपा कार्यकर्ता हासिये पर है। हटने में अभी समय लगेगा परंतु बीजेपी में अंतरकलाह बहुत भारी है आज नहीं तो कल दिखेगी।









































