नाली निर्माण में बरती जा रही अनियमितता वार्डवासियों ने लगाया आरोप
कॉलोनाइजर से मंगल भवन व गार्डन बनाने की करी मांग
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।अक्सर कॉलोनी नाईजर सर्व सुविधायुक्त कॉलोनी का निर्माण और तरह-तरह की सुविधाए देने का प्रलोभन देकर लोगों को प्लाट बेच देते है।लेकिन वादों के मुताबिक कॉलोनी में सुविधाए नही बनाई जाती,जिसका खामियाजा वहां प्लाट खरीदकर मकान बनाने को भुगतना पड़ता है।जहा के रहवासी बाद में अक्सर मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर दर दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर नजर आते हैं।ताजा मामला नगर के वार्ड नंबर 33 अवधपुरी पंवार ले आउट का है।जहां के रहवासियों ने नाली निर्माण गुणवत्ता पूर्वक नहीं किए जाने,व नाली का निर्माण आड़ी तिरछी किए जाने का आरोप लगाते हुए अपना विरोध जताया है।जिन्होंने नाली निर्माण सही तरीके से किए जाने सहित कॉलोनाइजर से मंगल भवन व गार्डन बनाने की भी मांग की है।बताया गया कि कॉलोनाईजर द्वारा प्लाट विक्रय करते समय मंगल भवन व गार्डन बनाने की बात कही गई थी। लेकिन अब तक इनका निर्माण नहीं किए जाने से वार्डवासी नाराज है।जिन्होंने वादों के मुताबिक कार्य करने की मांग की है।
सकरी सड़क से होंगी परेशानी
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि जब हम मकान निर्माण कर रहने लगे थे तब पहले सडक़ की समस्या थी।लेकिन अब पक्की सडक़ का निर्माण हो गया है। पहले उक्त सडक़ के लिए 30 फीट की जगह दी गई थी। लेकिन कुछ लोगों द्वारा सडक़ पर ही अतिक्रमण करने से सडक़ सकरी हो गई है। अब बारिश के समय नपा द्वारा पक्की नाली का निर्माण किया जा रहा है। जिससे स्कूली बच्चों व आम लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।
प्लाट बेचते समय मंगल भवन व गार्डन बनाने की कही थी बात- अमूले
स्थानीय रहवासी आर.सी अमूले ने बताया कि कालोनाईजर द्वारा 16 एकड़ भूमि में 120 लोगों को प्लाट का विक्रय किया है। इस दौरान मंगल भवन व गार्डन के लिए आरक्षित जमीन होने की बात कर मंगल भवन व गार्डन बनाने की बात कही गई थी। लेकिन अब उनके द्वारा अपनी बातों पर अमल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि हमें विशेष सूत्रों से जानकारी मिली है कि कॉलोनाइजर के द्वारा अनाधिकृत रूप से आरक्षित जमीन भी बेच भी दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि कॉलोनी के नियमों का पालन करते हुए मंगल भवन व गार्डन बनाया जाए।
गुणवत्ता के साथ तो नाली का निर्माण- शेषराम राहंगडाले
स्थानीय रहवासी शेषराम राहंगडाले ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा जो नाली का निर्माण किया जा रहा है वह गुणवत्तापूर्ण नहीं है। नाली भी आड़ी-तिरछी बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां कहीं पर 25 फीट सडक़ है तो कही 22 फीट ही है। अब नाली बनने से सडक़ 18 फीट हो गई है। जिससे स्कूली वाहनों के आवा-जाही व बड़े वाहनों की आवाजाही में दिक्कत होगी। उन्होंनें बताया कि जिन लोगों ने यहां प्लाट लेकर बनाया उनके द्वारा भी सडक़ की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है इससे कुछ स्थानों पर सडक़ सकरी हो गई है।
सभी से चर्चा कर समस्या का हल निकाला जा रहा है- योगेश बिसेन
इस पूरे मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष एंव वार्ड पार्षद योगेश बिसेन ने बताया कि यहां के रहवासियों की नाली निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग थी। जिससे पक्की नाली का निर्माण किया जा रहा है। यहां एक शासकीय भूमि है जो विवाद में है। जहां पानी भरा रहता है जिससे गंदगी भी रहती है। इससे नाली निर्माण किया जा रहा था। जिस तरह लोगों ने मकान निर्माण किया है उसकी आधार पर नाली का निर्माण ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। एक व्यक्ति ने जमीन आगे बढ़ा ली है इससे कुछ जगह नाली घुमावदार बन रही है। वार्ड वासियों से चर्चा कर समस्या का हल निकाला जा रहा है
00000000000000000000000000000000










































