बंदरझिरिया वार्ड नंबर 10 कोसमी की घटना
बालाघाट (पद्मेश न्यूज़)। ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोसमी के वार्ड नंबर 10 बंदरझिरिया स्थित तालाब में डूबने से बंदरझिरिया कोसमी निवासी चैननाथ चकोरे के 7 वर्षीय पुत्र अमरनाथ चकोरे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बालक मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अपने बड़े भाई के साथ शौच करने तालाब के तरफ गया था पानी लेने दोनों भाई तालाब में उतरे, उसी दौरान पैर स्लिप होने से अमरनाथ गहरे पानी में चला गया। यह देखकर उसका बड़ा भाई दौड़ते हुए घर पहुंचा जहां उसने परिवार के लोगों को बताया, परिवार के लोगों के आने के पहले ही तालाब के समीप में रहने वाले लोगों द्वारा बालक को निकाल लिया गया था लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण थाना पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर मौके की कार्यवाही की। मृतक बालक की दादी लीलाबाई ने बताया कि दोनों बच्चे शौच करने के लिए तालाब तरफ़ गए थे उसी दौरान वे पानी के लिए तालाब में उतर गए होंगे तभी यह घटना घटित हुई। बच्चे को तालाब से निकाले तो वह मृत अवस्था में था।









































