बिहार के जरिए सारे देश में फेल रहा है नकली नोटों का जखीरा

0

पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल से बड़ी मात्रा में नकली नोटों का जखीरा भारत आ रहा है। नेपाल के रास्ते बिहार होते हुए सारे देश में नकली नोटों की करेंसी कई राज्यों में पहुंच रही है। जिसके कारण भारतीय अर्थ व्यवस्था मैं बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।
देश में नकली नोटों को लेकर गृह मंत्रालय को शिकायत की गई थी। गृह मंत्रालय ने यह मामला एनआईए जांच के लिए दिया था। जांच में जो अहम सबूत हाथ लगे हैं।उसके अनुसार नकली नोटों की खेप पाकिस्तान, बांग्लादेश, और नेपाल से बिहार पहुंच रही है। पिछले कई माह में विभिन्न राज्यों से जो नकली नोट जप्त हुए हैं। उनकी पहचान आसानी से करना भी संभव नहीं हो पा रहा है। बहुत हाई क्वालिटी के नकली नोट प्रिंट किए गए हैं। नकली नोटों की पहचान विशेषज्ञ ही कर पा रहे हैं। जिसके कारण स्थिति और भी विकराल हो गई है। जांच रिपोर्ट में बिहार के चंपारण से 500 रुपये के 596 नकली नोटों की खेप लेकर रसूल आजम नाम का व्यक्ति दिल्ली आया था। नोटों को जल्द खपाने के चक्कर में वह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए जप्त नोट नासिक भेजे थे। करेंसी विशेषज्ञों ने नोटों की जांच की। उन्होंने वाटर मार्क और सिक्योरिटी वाली थ्रेड लाइन के अंतर को पहचान लिया। आम आदमी के लिए नकली नोट की पहचान करना, बहुत मुश्किल होने की बात जांच रिपोर्ट में कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here