बेंगलुरू में खराब हुआ विमान, तीन घंटे लेट इंदौर आने की सूचना

0

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आने वाला विमान वहां पर खराब हो गया, जिससे यहां से जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निजी उड़ान कंपनी इंडिगो का विमान बेंगलुरु में खराब हो गया था। इससे उड़ान अपने तय समय से करीब तीन घंटे देरी से आएगी। इसके चलते इस विमान से इंदौर आ रहे यात्री भी परेशान हो रहे है। ऐसे यात्री जिनकी आगे की उड़ान है। वे भी परेशान हो रहे है।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की उड़ान सिक्सई-702/703) बेंगलुरु से सुबह 10.10 बजे इंदौर आकर 10.40 बजे वापस बेंगलुरु जाती है। इससे जाने के लिए रविवार सुबह यात्री 8.30 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गए। लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उड़ान थोड़ी लेट है। काफी इंतजार के बाद जब एयरलाइंस स्टाफ सही जानकारी नहीं दे पाया तो यात्रियों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई।

फिर कर्मचारियों ने यात्रियों को जानकारी दी कि विमान बेंगलुरु में खराब हो गया है, जिसमें सुधार किया जा रहा है, सुधार के बाद इसे इंदौर लाया जाएगा। प्रबंधन के अनुसार उड़ान तय समय से करीब तीन घंटे देरी से लगभग 1 बजे तक यह इंदौर पहुंचेगी। उड़ान के लेट होने से आने वाले यात्री भी परेशान हुए। सबसे ज्यादा परेशान उन यात्रियों को हुई, जिनकी बेंगलुरु से आगे कनेक्टिंग उड़ान थी। इन लोगों ने एयरलाइंस से चर्चा कर आगे की व्यवस्था करने के लिए कहा है। कंपनी से हर संभव मदद करने का भी आश्वासन भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here