बेटे की शादी नहीं होने पर बहू को मारा टंगिया

0

बेटे की शादी नहीं होने का कारण छोटी भाई बहू को बताकर जेठ ने टंगिया से हमला कर दिया। हमले से घायल महिला को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित जेठ के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना सिविल लाइन क्षेत्र की है।

सिविल लाइन क्षेत्र के पन्न्ा नगर निवासी बनवासा गोंड़(50 वर्ष) रोजी मजदूरी करती हैं। रविवार की सुबह वे काम पर गईं थी। शाम छह बजे वे काम से लौटीं। इस दौरान उनका जेठ चरण धु्रव भी श्ाराब के नशे में घर आया। चरण ने अपने बेटे की शादी नहीं होने का कारण बनवासा को बताकर विवाद करना शुरू कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया।

इस पर जेठ ने उस पर टंगिया से वार कर दिया। हमले में महिला लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके साथ ही घटना की जानकारी डायल 112 को दी। इस पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को सिम्स पहुंचाया। इसकी सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने सिम्स पहुंचकर महिला का बयान दर्ज कराया। इस बीच आरोपित अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

आए दिन होता है विवाद

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ के बेटे की शादी नहीं हो रही है। इसका कारण बताकर वह आए दिन विवाद करता है। महिला के मायके वालों ने उसे कई बार समझाइश दी है। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। रविवार को भी वह इसी कारण से विवाद करने लगा। इसके बाद टंगिया से वार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here