बेटे गोला के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं भारती सिंह:फैंस ने कहा- ये तो तैमूर से भी ज्यादा सुंदर है

0

कॉमेडी क्वीन यानी की भारती सिंह जब से बेटे गोला की मां बनी हैं, तब से वह काम के साथ-साथ अपने मां होने के फर्ज को भी बखूबी निभा रही हैं। भारती को अक्सर अपने बेटे गोला के साथ स्पॉट किया जाता है, इसी बीच भारती हाल ही में उनके बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान भारती पैपराजी के साथ मस्ती- मजाक करती हुई दिखाई दीं। इस वीडियो में कॉमेडियन व्हाइट कुर्ता के साथ ब्लू जींस पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसमें वो हमेशा की तरह काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं, गोला प्रिंटेड ग्रे और व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस बीच जब एक मीडिया पर्सन ने भारती से पूछा कि क्या गोला के दांत आ गए हैं, तो कॉमेडियन ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए बोले, ‘गोला के 6 दांत आ गए हैं आपको पता भी नहीं चला।’

यूजर्स ने दिए रिएक्शन
भारती के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। और साथ ही गोला की क्यूटनेस की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने गोला को एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर से कम्पेयर करते हुए लिखा, ‘ये तो तैमूर से भी ज्यादा सुंदर है’। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भारती जी आपका बेटा बहुत क्यूट है।’ ऐसे ही तमाम यूजर्स गोला पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

हालही में भारती बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में आपने बेटे और पति के साथ पहुंची थीं। इस दौरान भारती ने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती भी की थी। वहीं शो के होस्ट सलमान ने इस खास मौके पर गोला को अपना सिग्नेचर ब्रेसलेट भी दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here