बैलगाड़ी से गिरने से गंभीर कृषक मेहतलाल की मौत

0

लालबर्रा थाना क्षेत्र के आने वाले ग्राम बगदई में बैलगाड़ी से गिरने से कृषसक मेहतलाल पिता रूपलाल पंचेश्वर 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल बालाघाट लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 नवंबर की शाम 5 बजे करीब कृषक मेहतलाल अपने खेत से बैलगाड़ी मैं अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बैलगाड़ी के बैल से कृषक मेहतलाल चलती बैलगाड़ी से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल बेहोश हो गया था। जिसे तुरंत ही लालबर्रा के अस्पताल में भर्ती किये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेहतलाल को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया ।

किंतु शाम 7 बजे करीब मेहतलाल को लालबर्रा से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मैं मौत हो गई। जिसे जिला अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here