भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता को राशिद खान ने दिखाया ठेंगा, बोले- ‘अगर अपने देश के लिए…’

0

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी नई किताब ‘Rashid Khan: From Streets to Stardom’ में कुछ ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्होंने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। राशिद ने बताया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से नागरिकता के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने अपने देश के प्रति वफादारी को सर्वोपरि रखा। राशिद खान ने अपनी किताब में आईपीएल 2023 के दौरान का एक दिलचस्प वाकया साझा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट की एक बड़ी हस्ती ने उन्हें भारत में बसने और यहीं से क्रिकेट खेलने का प्रस्ताव दिया था।

राशिद खान को मिला ऑफर

राशिद के अनुसार, उस शख्स ने उनसे कहा था कि ‘आपके देश, अफगानिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप भारत आ जाइए, हम आपको भारतीय दस्तावेज देंगे, यहीं रहिए और यहीं से क्रिकेट खेलिए।’ राशिद ने बताया कि वे यह सुनकर हैरान रह गए थे, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए बड़ी शालीनता से जवाब दिया, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए ही खेल रहा हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here