इजितमा कमेटी ने मंगलवार को 4 दिन इजितमा की तारीखों का एलान कर दिया है। यह आयोजन 18 से 21 नवंबर के बीच ईटखेड़ी स्थित घासीपुरा के मैदान में होगा। इसमें 10 लाख लोगों से अधिक जमाती शामिल हो सकते हैं।
2 साल बाद होने जा रहे इस आयोजन में विदेश की जमातें शामिल नहीं होंगी। विदेशी जमतों को आमंत्रित नहीं किया गया है। इजितमा का यह 75 वा साल है। कोरोना के कारण 2 साल यह आयोजन नहीं हुआ। अतः यह 73 वां धार्मिक आयोजन होगा।
1947 में भोपाल की मस्जिद शकूर खान में 15 लोगों के साथ यह आयोजन शुरू हुआ था। उसके बाद से यह निरंतर होने लगा। इसमें देश-विदेश की जमात में शामिल होने लगी। जिसमें लाखों जमाती शामिल होने लगे। लाखों जमातियों को धार्मिक शिक्षा देने के लिए कई बड़े उलेमा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।