भोपाल स्टेशन के बाहर पकड़ा सात क्विंटल मावा

0

त्यौहारी सीजन शुरु होते ही राजधानी के बाजारों में मिलावटी खादय पदार्थों की भी आवक शुरु हो जाती है। ऐसे ही बाहर से आई गुणवत्ताहीन मावे की बडी खेप को खादय विभाग की टीम ने पकडने में कामयाबी हासिल की है। ग्वालियर से सात क्विंटल मावा लेकर पहुंचे एक व्यापारी को सोमवार भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ लिया है। मावे की गुणवत्ता ठीक नहीं होने की शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने कार्रवाई की है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। गुणवत्ता ठीक नहीं मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके दुबे ने बताया कि तीन दिन पूर्व शिकायत मिली थी कि ग्वालियर से मावे की खेप ट्रेन के जरिए भोपाल लाई जानी है। मुखबिरों ने मावे को नकली होना बताया था। इस आधार पर रेलवे से संपर्क में थे।विभाग की ओर से आग्रह किया था कि कहीं से भी मावा आए तो उसे संबंधितो को देने से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को बताएं। इस आधार पर रेलवे से जानकारी मिल गई थी। पकड़े गए मावे की बाजार कीमत 1.90 हजार रुपये है। इसे 17 अलग-अलग डलिया में भरकर बुलवाया गया था। इसे शहर की अलग-अलग दुकानों पर वितरण करने की तैयारी थी। यदि मावा की गुणवत्ता ठीक नहीं होगी और यह वितरित कर दिया जाता और आम नागरिक इसे उपयोग कर सकते थे और त्योहार के पूर्व स्वास्थ्य पर विपरित असर भी पड़ सकता था लेकिन विभाग की सतर्कता से इसे पहले ही पकड़ लिया गया है। इस बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके दुबे ने बताया कि ग्वालियर पाल मावा भंडार से मावा लाया था। जिसे जब्त कर लिया गया। मावा के साथ रामबरन पाल भी मौजूद थे उन्हें बुलाकर पूछताछ की है, उन्होंने मावा की गुणवत्ता अच्छी होना बताया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि मावा ठीक है या नहीं। फिलहाल उसे जब्त कर सुरक्षित रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here