भुवनेश्वर। ओडिशा के बरहमपुर शहर से सटे गोलंथरा थाना क्षेत्र के मार्कंडी गांव में ठाकुराणी यात्रा के दौरान आयोजित महाभारत नाटक हिंसक झड़प में बदल गया। दो नाट्य मंडलियों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि गांव में पत्थरबाजी, बोतल फेंकने और बमबाजी तक की नौबत आ गई।घटना में 16 लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है।
दोनों ओर से ईंट-पत्थर, कांच की बोतलें फेंकी गईं
जानकारी के मुताबिक, रामपल्ली और गोविंदपुर गांव की नाट्य मंडलियां महाभारत नाटक का मंचन कर रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक संघर्ष में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से ईंट-पत्थर, कांच की बोतलें और अन्य सामान फेंके गए।










































