मध्य प्रदेश में कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज, तापमान में कुछ बढ़ोतरी के आसार

0

मध्य प्रदेश में वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी बना रहने से दिन और रात के तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। वातावरण में नमी भी कम रहने से वातावरण में सिहरन बरकरार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। गुरुवार से हवाओं का रुख बदलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। दरअसल बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से गुरुवार को हवाओं का रुख बदल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही सोमवार के अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम भी रहा। साहा ने बताया कि हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज हो रही है। बुधवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

अंडमान के पास बना है सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में अंडमान के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस सिस्टम के गुरुवार को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के आसार हैं। इस सिस्टम के प्रभाव से बारिश होने की संभावना काफी कम है, लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव होगा। जिसके चलते वातावरण में नमी बढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। सिस्टम के अरब सागर की तरफ बढ़ने के बाद हवा का रुख एक बार फिर उत्तरी होने से वातावरण में फिर ठंड बढ़ने लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here