मध्य प्रदेश में ट्रांसफर के बाद सामने आई बड़ी अनियमितता, सीनियर्स की कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट लिखेंगे जूनियर्स

0

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर जूनियर्स की पोस्टिंग कर दी गई। ऐसे में अब उच्च पदों पर बैठे ये जूनियर अधिकारी सीनियर अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्ट यानी सीआर लिखेंगे। कई जगह इसको लेकर कर्मचारियों में रोष देखने को मिल रहा है।एमएसएमई और कृषि विभाग में वरिष्ठता की अनदेखी

मध्य प्रदेश में कृषि विभाग के बाद अब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। एमएसएमई में निचले स्तर के कई प्रभारी प्रबंधकों को सीधा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्रों का महाप्रबंधक (जीएम) बना दिया गया है। यह फैसला तब लिया गया है जब विभाग के पास एमपीपीएससी द्वारा चयनित 2016, 2017 और 2019 बैच के 60 से अधिक योग्य वर्ग-2 (राजपत्रित) अधिकारी पहले से मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here