राहगीरों को मिलेगी राहत, तीव्र गति एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करवाने की उठी मांग
पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर के तहसील कार्यालय से बोरी मार्ग पर सर्राटी नदी पर एप्रोच पुल का करोड़ों रूपयों की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन उक्त कार्य अधुरा किया गया था। ऐसी स्थिति में बरसात के दिनों में बारिश होने पर सडक़ के कुछ हिस्सों में मिट्टी डाली गई थी उक्त मिट्टी बहने लगी थी। साथ ही कीचड एवं गड्डे होने से इस मार्ग से आने-जाने वाले दर्जनों ग्रामों के स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणजनों व राहगीरों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दुर्र्घटनाएं भी घटित हो रही थी और हर समय बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी। उक्त समस्या को लेकर गत माह पूर्व बालाघाट एक्सप्रेस अखबार में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यानाकर्षण करवाया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ विभाग के अधिकारी हरकत में आये और गत दिवस से अधुरे निर्माण कार्य का काम प्रारंभ कर दिया गया है, जिसका कार्य जारी है। इस तरह से मानपुर से बोरी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का कार्य आखिरकार प्रशासन ने पुन: शुरू करवा दिया है। वहीं राहगीर एवं ग्रामीणजनों ने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं तीव्र गति से करवाने की मांग प्रशासन से की है। ताकि वर्तमान में आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आवागमन होगा सुगम
आपकों बता दे कि लालबर्रा तहसील पहुंच मार्ग से बोरी के बीच से सर्राटी नदी बहती है और नदी के ऊपर विगत वर्ष पूर्व करोड़ों रूपयों की लागत से पुल का निर्माण किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नही होने के कारण दो वर्ष पूर्व तेज बारिश एवं नदी में बाढ़ आने से दो हिस्सों से पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया था। जिससे इस मार्ग से आवागमन बाधित हो गया था। बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए इस पुल के जीर्णोद्वार और निर्माण के लिए बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे के विशेष प्रयासों से क्षतिग्रस्त स्थान पर एप्रोच पुल निर्माण के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिली थी। हालांकि करोड़ों रूपयों की राशि स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विभाग और ठेकेदार द्वारा शुरूआती कार्य करके निर्माण को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया था। वहीं अधूरे निर्माण के कारण बारिश और आम दिनों में निर्माणाधीन स्थल की मिट्टी बह जाने एवं गड्डे बन जाने के कारण मानपुर-बोरी मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों तथा वाहन चालकों को आवागमन करने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस तरह से एप्रोच पुल का अधुरा निर्माण होने से आवागमन ठप होने जैसी स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों की आवाज को ‘बालाघाट एक्सप्रेस अखबार ने’ गत माह खबर प्रकाशन कर प्रमुखता से उठाया था। वहींं खबरर प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन एवं संबंधित सडक़ विभाग हरकत में आया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। वहीं ग्रामीणजनों एवं राहगीरों के अनुसार सर्राटी नदी पर एप्रोच पुल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से मानपुर, बोरी और आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीण एवं राहगीरों का कहना है कि एप्रोच पुल का निर्माण पूर्ण हो जाने से आवागमन सुगम हो जायेगा और लंबे समय से चली आ रही दुर्घटनाओं की आशंका भी खत्म होगी।










































