मुस्लिम खुद ही तोड़ रहे मस्जिद, फिर पुलिस पर पत्थर चलाने वाले कौन, उज्जैन में शाही मस्जिद के पास कैसे बढ़ा विवाद

0

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को मुस्लिम समाज के लोग खुद ही तोड़ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने आकर पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। प्रशासन ने भी बल प्रयोग किया है। उज्जैन एसपी ने कहा कि आरोपियों को चिह्नित कर रहे हैं।उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर उज्जैन में तनावपूर्ण माहौल हो गया है। एक तरह प्रशासन के साथ सहमति के बाद मुस्लिम समाज के लोग खुद ही मस्जिद तोड़ने का काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ मस्जिद पहुंचने वाली राहों पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश शुरू की तो पत्थरबाजी कर दी है। इसके बाद लगातार वहां की स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।
क्यों तोड़ा जा रहा शाही मस्जिद

दरअसल, सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक डेढ़ किमी का मार्ग चौड़ा होना है। इसी मार्ग में खड़े हनुमान मंदिर और शाही मस्जिद है। इन दोनों को तोड़ा जाना है। खड़े हनुमान जी मंदिर को तोड़ दिया गया है। सिर्फ प्रतिमा वहां पर है। इसके साथ ही शाही मस्जिद को भी टूटना है, जिसका मुस्लिम समाज के लोग विरोध कर रहे हैं।

तीन-चार दिनों से चल रहा था प्रदर्शन

उज्जैन में मुस्लिम समाज के लोग तीन-चार दिनों से इसे लेकर रात में प्रदर्शन कर रहे थे। हर-दिर हजार की संख्या में लोग यहां एकत्रित होते थे। रविवार की रात करीब 10000 की संख्या में लोग पहुंच गए। प्रशासन भी बड़ी संख्या में वहां पहुंची। पूरी रात मुस्लिम समाज के लोग वहां डटे रहे। सुबह पांच बजे बात बन गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि हम मस्जिद का एक 11 फीट हिस्सा खुद से हटा लेंगे।भीड़ लौट गई घर

समझौते के बाद भीड़ घर लौट गई। इसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। मस्जिद को सोमवार को ही तोड़ा जाना था। इसके लिए बड़ी संख्या में दूसरे जिलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया।साढ़े आठ बजे मस्जिद तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई

मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन को दिए आश्वासन के अनुसार खुद से मस्जिद तोड़ने की कार्रवाई सुबह साढ़े आठ बजे शुरू कर दी। इसे देखते हुए प्रशासन ने मस्जिद तक पहुंचने वाली राहों पर बैरिकेड कर दिया। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। सीनियर अधिकारियों की निगरानी में मस्जिद में हटाया जा रहा था।किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। उनके समाज के लोग खुद ही धर्म स्थल को हटा रहे हैं।

रोशन कुमार सिंह, उज्जैन कलेक्टर

बैरिकेड के पास जमा होने लगे लोग

मस्जिद के हिस्से को हटाया जा रहा था। इस दौरान बैरिकेड के पास अलग-अलग जगहों से मुस्लिम समाज के लोग जमा हो गए। साथ ही पुलिस पर पथराव करने लगे। पथराव को रोकने के लिए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले दागे हैं। इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। अभी भी मौके पर बल की तैनाती है।आरोपियों पर होगी कार्रवाई

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने पत्थरबाजी की घटना के बाद कहा है कि सिंहस्थ 2028 को सभी पक्ष साथ में मिलकर काम कर रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोग ही यह कर रहे हैं। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुस्लिम कमिटी भी समझा रही है। मगर कुछ लोगों ने भीड़ एकत्रित करने का प्रयास किया है। उनके खिलाफ फोर्स का इस्तेमाल करना पड़ा है।

सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कुछ लोगों ने चक्का जाम करने की कोशिश की। उन्हें समझाइश दी गई है। अभी स्थिति सामान्य हैगौरतलब है कि उज्जैन में इस जगह पर अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस की भारी संख्या में तैनाती है। एक दिन पहले सीएम मोहन यादव का घर भी तोड़ा गया है। उनके निर्देश के बाद कार्रवाई तेज हुई है। अब सिंहस्थ में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में प्रशासन समय से पहले सारी तैयारी पूर्ण करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here