‘मेरी आंखों में आंसू आ गए थे’, प्रेमानंद महाराज से मिलीं सुधा चंद्रन, बताया आश्रम में कैसा था माहौल

0

टेलीविजन जगत की मशहूर हस्ती और क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन ने हाल ही में आध्यात्मिक और धार्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दर्शन किए। उन्होंने आश्रम की अपनी इस यात्रा के बारे में बातें की और ‘बेहद भावपूर्ण अनुभव’बताया। हाल ही में मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि ईश्वर में उनकी अटूट आस्था ने उन्हें जीवन के सबसे कठिन दौर से उबरने में कैसे मदद की। उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से हुई इस मुलाकात को भावुक करने वाला पल बताया है।

सुधा चंद्रन ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर उनसे खास मुलाकात की और उन पलों को याद किया जो परेशानी में बीते। प्रेमानंद महाराज से मिलने के पल को याद करते हुए सुधा भावुक हो गईं और उन्होंने कहा, ‘जिस गुरु ने कई साल तक मुझे प्रेरणा दी, उनसे आखिरकार मिलना बहुत खास पल था। मेरी आंखों में खुशी के आंसू थे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here