Kriti Sanon Reacts on Raksha Bandhan Ad: कुछ दिनों पहले रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर कृति सेनॉन ने खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी चोली प्राइम-टाइम न्यूज का सब्जेक्ट थी।Kriti Sanon Reacts on Raksha Bandhan Ad: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) कुछ दिनों पहले आए रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर खूब चर्चा में रही। इस विज्ञापन पर अब कृति सेनॉन ने खुलकर बात की। हाल ही में करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट वुमेन वांट सीजन 6’ (What Women Want Season 6) में उस विवाद को लेकर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं था कि ये विज्ञापन इतना चर्चा का विषय बन जाएगा। कृति ने यहां तक कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा पता नहीं था।रक्षाबंधन विज्ञापन पर कृति सेनॉन ने किया रिएक्ट
करीना कपूर खान के चैट शो पर कृति सेनॉन ने इस पूरे मामले पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उनकी चोली को लेकर प्राइम टाइम न्यूज पर चर्चा होने लगी थी। कृति सेनॉन ने कहा, ‘मुझे खुद को यकीन नहीं था कि मेरी चोली प्राइम टाइम न्यूज पर 6 लोगों की पैनल डिस्कशन का सब्जेक्ट बन गई थी।’ कृति की यह बात सुनकर करीना कपूर खान ने भी उनकी बात से सहमति जताई और कहा, ‘हां मैं जानती हूं।जानिए क्या था पूरा मामला
यह विवाद तब शुरू हुआ जब ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनॉन को लेकर एक विज्ञापन जारी किया। विज्ञापन में कृति इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थीं और अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाती दिखाई दीं। विज्ञापन में उन्होंने अपने पेट डॉग को भी राखी बांधी थी। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कृति के कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि रक्षाबंधन जैसे ट्रेडिशनल त्योहार के विज्ञापन में उनकी आउटफिट सही नहीं थी। कईयों ने तो पेट डॉग को राखी बांधने पर भी सवाल खड़े पर दिए थे।







































