मैं साइना नेहवाल का पति हूं… पी कश्यप ने यूं बताई खुद की पहचान, फिर धोनी के जवाब ने उन्हें चौंका दिया

0

भारतीय बैडमिंटन स्टार पारुपल्ली कश्यप ने हाल ही में महान क्रिकेटर एमएस धोनी से मुलाकात के बारे में बताया। कश्यप राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनकी शादी दुनिया की नंबर एक रह चुकीं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से हुई है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बात करते हुए, कश्यप ने बताया कि उन्हें एक शादी में धोनी से मिलने का मौका मिला। 37 वर्षीय कश्यप को लगा कि हर कोई बैडमिंटन नहीं देखता, इसलिए उन्होंने खुद का परिचय धोनी से साइना के पति के रूप में करवाया। फिर धोनी ने जो जवाब दिया उसकी कश्यप को उम्मीद नहीं थी।

धोनी के जवाब ने चौंका दिया

पी कश्यप ने याद किया कि धोनी ने उन्हें पहचान लिया और उनसे बात ऐसे की जैसे वह उनके किसी साथी खिलाड़ी से बात कर रहे हों। कश्यप ने निखिल थो नाटकालू के पॉडकास्ट में बताया, ‘मैं हाल ही में एक शादी में धोनी से मिला। मैंने उनसे अपना परिचय साइना के पति के रूप में करवाया। मुझे लगा कि शायद कुछ खेल देखने वाले लोग मुझे पहचान लेंगे। मैं क्रिकेट और धोनी का बड़ा फैन हूं। जब मैं उनसे मिला, उन्होंने मुझसे कहा- पता है भाई। मैं भी बैडमिंटन खेलता हूं। मैं जानता हूं आप कौन हैं और आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि आप साइना के पति हैं। वो मुझसे एक दोस्त की तरह बात करते थे, मानो मैं उनकी टीम का खिलाड़ी हूं

थाला’ के नाम से मशहूर धोनी ने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी और चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं। धोनी ने डेढ़ दशक में 350 वनडे मैच खेले और 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत का 90 मैचों में प्रतिनिधित्व किया और 38.09 की औसत से लगभग 5000 रन बनाए। आईपीएल में उन्होंने 5000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने हाल में ही अपना 43वां जन्मदिन मनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here