मोटरसाइकिल की ठोकर से 70 वर्षीय वृद्धा घायल

0

बालाघाट जिला अस्पताल के ठीक सामने मोटरसाइकिल की ठोकर से एक वृद्धा घायल हो गई ।घायल वृद्धा बिस्ता बाई पति जीवन मर्सकोले 70 वर्ष ग्राम चालिसबोड़ी थानां रूपझर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिस्ता बाई अपने बहू बेटे के साथ खेती मजदूरी करती है। बताया गया है कि बिस्ता बाई के छोटा भाई विष्णु उईके 65 वर्ष को शुगर की बीमारी है और उसके पैरों में घाव बन गए हैं। विष्णु उईके को उसके बेटे ने जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है । जिला अस्पताल में विष्णु उईके की देखरेख उसकी बहन बिस्ता बाई कर रही है।12 मार्च की शाम करीब 6 बजे बिस्ता बाई जिला अस्पताल में ही भर्ती एक मरीज के लिए बीड़ी लाने जिला अस्पताल के सामने दुकान जा रही थी। रोड पार करते समय वहां से गुजर रही मोटरसाइकिल ने बिस्ता बाई को ठोस मार दी। मोटरसाइकिल की ठोकर से बिस्ता बाई के सिर में चोट लगी ,जो घायल हो गई । जिसे तुरंत ही जिला अस्पताल लाकर भर्ती किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here