मोबाइल से अन्य लड़कों से बात करने के शक को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से की मारपीट

0

किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सोनपुरी में एक महिला को उसके पति पति ने फोन पर अन्य लड़कों से बात करने के शक में हाथ बुक्के और लकड़ी से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट में इस महिला के 15 माह के बेटे को भी चोटे आई हैं। घायल दोनों मां बेटे जिनमे भुनेश्वरी पति अंकेश कापसे 21 वर्ष वार्ड नंबर 18 ग्राम सोनपुरी थाना किरनागपुर और उसके 15 माह के बेटे अक्षय कापसे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भुनेश्वरी का मायका ग्राम रमगढ़ी का है जिसकी शादी 2022 में अंकेश कापसे ग्राम सोनपुरी निवासी के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई है। बताया गया है कि भुनेश्वरी बी ए प्रथम वर्ष तक पढ़ी है और उसका पति अंकेश भवन निर्माण में मिस्त्री का काम करता है। शादी के बाद अंकेश ने अपनी पत्नी भुनेश्वरी को हैदराबाद मजदूरी करने के लिए ले गया था। जिसने अपनी पत्नी भुनेश्वरी को बी ए की परीक्षा देने नहीं दिया। चार माह हैदराबाद में रहने के बाद दोनों पति-पत्नी अपने गांव सोनपुरी में आकर रहने लगे थे। अंकित मिस्त्री का काम करता था बताया गया है कि अंकेश और उसकी पत्नी भूमेश्वरी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद होते रहता था। यहां तक की अंकेश ने अपनी पत्नी भुनेश्वरी से दहेज की भी मांग की थी। जिसकी शिकायत किरनापुर पुलिस थाने में की गई थी। इस दौरान भुनेश्वरी ने एक बच्चे को जन्म दिया जो अभी 15 माह का है। भुनेश्वरी जब भी फोन से अपने भाई और माँ से बात करती थी तब अंकेश को लगता था कि वह किसी अन्य लड़के से बात कर रही है। इसी को लेकर भी दोनों के बीच विवाद होते रहता था। 6 मई को भूमेश्वरी की नंनद पूनम बंजारी मेहमानी में आई हुई थी। शाम 7 बजे बजे अंकेश कापसे घर आया जो शराब के नशे में था जिसे उसकी बहन पूनम ने बताई की तेरी घरवाली भुनेश्वरी फोन से लड़कों से बात करती है। यह सुनकर अंकित गुस्सा हो गया और उसने अपनी पत्नी भुनेश्वरी को हाथबुक्को से मारपीट किया। उसने पत्नि भुनेश्वरी को मारने कुल्हाड़ी निकाल लिया था। मारपीट में भुनेश्वरी के 15 माह के बेटेअक्षय को भी चोटे आई। भुनेश्वरी अपने बच्चे अक्षय को लेकर रिपोर्ट करने के लिए किरनापुर पुलिस थाना पहुंची। रिपोर्ट करने के बाद दूसरे दिन भुनेश्वरी अपने बेटे अक्षय को लेकर अपने मायके रामगढ़ी चली गयी। तब से भुवनेश्वरी अपने मायके में रह रही थी। किंतु स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण 9 मई को भुवनेश्वरी अपने बेटे अक्षय को लेकर जिला अस्पताल आकर भर्ती हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here