वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कायदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी में मंगलवार को यातायात जागरूकता सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस सब इंस्पेक्टर राधेश्याम दांगी स्कूल प्राचार्य सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को यातायात के नियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया कि रोड पर चलते हैं के दौरान किस प्रकार से यातायात के नियम का पालन करे और उन्हें किस प्रकार से यह नियमों का पालन करना चाहिये। जैसे बताया गया कि स्कूल जाते समय घर से निकलते समय हमेशा रोड के दाएं बाएं तरफ देखें फिर निकल कर चलना शुरू करें और रोड पार करते समय दोनों तरफ देख कर ही रोड पार करें कि किसी प्रकार का कोई वाहन तो नहीं आ रहा है। वही बड़े युवाओं को बताया गया कि वह मोटरसाइकिल का उपयोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही करें क्योंकि यह कानूनन अपराध है। वह पहले अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाये फिर वाहन को रोड़ों पर चलाएं सहित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। यह यातायात जागरूकता सुरक्षा सप्ताह का आयोजन पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देश पर किया गया जिसमें समस्त प्रकार की जानकारियां दी गई। इस अवसर पर आरक्षक जितेंद्र जीतलाल नागेश जाट सहित शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यार्थी व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा









































