Tax Free Countries : कई लोगों के लिए हर महीने आयकर कटौती एक बड़ा बोझ लगती है। लेकिन कुछ देशों में ऐसा होता है कि लोग अपनी पूरी कमाई बिना किसी टैक्स के रख पाते हैं। भारत जैसे देशों में, जहां आयकर की दरें प्रगतिशील होती हैं और उच्चतम टैक्स दर करीब 39% तक पहुंच सकती है (जो 5 करोड़ रुपये से अधिक की आय पर टैक्स 37% तक हो सकती है और 4 प्रतिशत सेस हो सकती है), वहीं ये टैक्स-फ्री देश एक अलग आर्थिक मॉडल पर चलते हैं।
गल्फ देश: टैक्स-फ्री लाइफ का गोल्डन अवसर
गल्फ देशों जैसे UAE, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, ओमान और कुवैत में व्यक्तिगत आय पर कोई टैक्स नहीं लगता। ये देश अपनी आय तेल-गैस संसाधनों, बढ़ते पर्यटन क्षेत्र और अप्रत्यक्ष टैक्स जैसे वैट से कमाते हैं। इससे वहां के लोग अपनी पूरी कमाई का आनंद ले पाते हैं।
UAE: पेशेवरों के लिए आकर्षक केंद्र
इन देशों में UAE खास है। यहां की मजबूत अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग के कारण कोई इनकम टैक्स नहीं लगता। इसलिए UAE दुनिया भर के प्रोफेशनल्स को आकर्षित करता है, जो अपनी पूरी कमाई रखना चाहते हैं।
गल्फ के बाहर भी टैक्स-फ्री देश
टैक्स-फ्री लाइफ केवल गल्फ देशों तक सीमित नहीं है। ब्रुनेई, मोनाको, नाउरू, और बहामास जैसे छोटे और समृद्ध देश भी बिना व्यक्तिगत इनकम टैक्स के रहते हैं। ये देश भी अपने प्राकृतिक संसाधनों और पर्यटन उद्योग के दम पर सरकार चलाते हैं।
बिना डायेरक्ट टैक्स के भी चलता है देश का खजाना
इन देशों की आर्थिक ताकत उनके प्राकृतिक संसाधन या पर्यटन पर निर्भर है। वे सीधे टैक्स नहीं लगाते लेकिन वैट और अन्य अप्रत्यक्ष टैक्स से अपनी सरकार के खर्च पूरे करते हैं। यह तरीका दुनिया के आर्थिक प्रबंधन में एक अलग विकल्प दिखाता है।










































