‘राजा की जान तोते में…’ CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका- हमें फ्लाइट से किडनैप किया गया

0

CJP Press Conference: CJP ने दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और सरकार पर बड़ा हमला बोला।​​ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि जो लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ थी, जो लड़ाई ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वो लड़ाई नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाफ कर ली।CJP Press Conference: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में शनिवार को जंतर-मंतर पर धरने से पहले CJP के अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को हिरासत में ले लिया गया था। वहीं रविवार को तीनों को रिहा कर दिया गया। अपनी रिहाई के बाद CJP ने दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और सरकार पर बड़ा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि जो लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ थी, जो लड़ाई ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वो लड़ाई नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाफ कर ली।

रांका ने पुलिस पर लगाया किडनैपिंग का आरोप

आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था, बल्कि उन्हें किडनैप किया गया था। रांका ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अमानवीय चेहरा दिखाया। इससे देश में इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि राजा की जान तोते में है। रांका ने जानकारी दी कि अभिजीत दिपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र के हिंगोली के लिए निकल गए हैं। अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया।तीनों को सशर्त किया गया रिहा

CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि तीनों नेताओं को एक शर्त पर रिहा किया गया है- वे एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे। BNSS की धारा 126 के मुताबिक प्रिवेंटिव डिटेंशन के मामले में रिहाई तभी होती है जब हिरासत में लिया गया व्यक्ति एक साल तक शांति बनाए रखने का वचन दे। इसी के तहत अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास ने मजिस्ट्रेट के सामने पर्सनल बॉन्ड पर साइन किया। रत्ना सिंह ने साफ किया कि अगर ये शर्त टूटी तो बॉन्ड की जुर्माना राशि देनी होगी, बॉन्ड जब्त हो सकता है और मजिस्ट्रेट बचे हुए समय के लिए जेल भी भेज सकता है। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत से छोड़ा गया। रिहाई के बाद जारी वीडियो मैसेज में ध्रुव राठी ने अपनी हिरासत को ‘किडनैपिंग’ बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here