डबल मनी के एजेंट रामेश्वर कर्राहे हत्याकांड के मामले में आए दिन नए-नए राज खुलते जा रहे हैं… इस मामले में मुख्य आरोपी विनय लिल्हारे, घटना में संलिप्त बोलेरो वाहन चालक कोमल प्रसाद दशरिया के साथ… अन्य चार लोगों को जिसमे विनोद भटेरे बोलेगांव… गजेंद्र बल्हारखेड़े साडरा, प्रणव बिल्हारे साडरा, सुजीत चंद्रिकापुरे बोलेगांव को… गिरफ्तार कर 25 नवंबर को न्यायालय पेश किया कर जेल भेज दिया है… वहीं रामेश्वर हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी नरेंद्र लिल्हारे और संदीप अब भी फरार चल रहे है… ज्ञात हो कि बीते 20 नवंबर को बहेला थाना अंतर्गत रिसेवाड़ा चैली पहाड़ी के पीछे जंगल में एक अधजली लाश मिली थी…. जिस की शिनाख्त डबल मनी के एजेंट रामेश्वर कर्राहे उम्र 40 वर्ष दुलापुर निवासी के नाम से हुई थी… इस मामले में हत्या के मुख्य आरोपी विनय लिल्हारे को 21 नवंबर को ही जेल भेज दिया गया हैं… वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त बोलेरो वाहन को जब्त कर… वाहन चालक को कोमल प्रसाद दशरिया जेल भेज दिया है… बहरहाल रामेश्वर हत्याकांड मामले में अब तक 6 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है… वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इन आरोपियों के द्वारा घटना से संबंधित अनेकों राज खोले जायेगे।









































