रीवा। वाटर फॉल में पानी के बीच रील बनाने पहुचा युवक तेज धार मे फंस गया।युवक को पानी के बीच फंसा देख दोस्तो ने पुलिस को सूचना दी, जहां पहुची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से रेस्क्यू कर युवक की जान बचाई है।
वाटर फॉल में नहाने गया था युवक
युवक दोस्तों के साथ वाटर फॉल में नहाने गया था, जहा वह नहाते वक्त रील बनाने के लिए पानी के बीच पहुंचकर तेज धार के बीच फंस गया।
दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी
दोस्तों ने पुलिस को बताया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अतरैला पुलिस ने गांव वालों की सहायता से रेस्क्यू शुरू किया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल पानी में बहते वक्त पत्थरों से टकराकर युवक घायल हो गया, जिसका उपचार कराया जा रहा है।










































