लाड़ली बहना योजना की 34वीं किश्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आए 1836 करोड़ रुपये

0

MP Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 13 मार्च को 34वीं किश्त जारी कर दी गई। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए गए। जानकारी के मुताबिक, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। ग्वालियर के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर में आयोजित सम्मेलन के दौरान सीएम मोहन यादव ने ये जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने 121 करोड़ रुपये की लागत के 54 विकासकार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। इसके अलावा उन्होंने हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, स्व सहायता समूह के चेक एवं मुद्रा योजना के चेक सौंपे।

नवरात्रि से पहले बहनों को 1500 रुपये की सौगात

इस मौके सीएम ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में प्रदेश की बहन बेटियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। लिहाजा, जून 2023 से फरवरी 2026 तक योजना के तहत 33 किश्तों का नियमित अंतरण किया जा चुका है। इस अवधि में 54,140 करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है। नवरात्रि से पहले बहनों को 1500 रुपये की सौगात मिली है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में हमारी सरकार ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत गत नवंबर माह से मासिक सहायता में 250 रुपये की वृद्धि की है। इससे अब पात्र हितग्राही बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है।

खुला सौगातों का पिटारा

सीएम ने बताया कि भितरवार में 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें 40 करोड़ लागत के भव्य सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण और नए पुल का भूमिपूजन भी शामिल है। डबरा के जौरासी गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक के लिए दूसरे चरण में 12.5 हजार करोड़ के भूमि पूजन किया जाएगा। कुलैथ, डबरा और मुरार में 50-50 सीट के बालक बालिका छात्रावास का पूजन हो रहा है। आईएसबीटी के पास 7 करोड़ की लागत से श्रमिक विश्रामगृह का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक ग्वालियर में 220 औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है। यहां 12.5 हजार करोड़ के निवेश से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और लोगों की जिंदगी बदलेगी।

सीतापुर में फुटवियर क्लस्टर का निर्माण किया जा रहा है। मुरैना में हाइड्रोजन निर्माण के लिए नया कारखाना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी के कूनो नेशनल पार्क में चीता अपना कुनबा बढ़ा रहा है। माधव नेशनल पार्क अब टाइगर, घड़ियाल और कछुआ के लिए पहचान बना रहा है। किसान कल्याण वर्ष में हमारी सरकार ने किसानों को 40 रुपये बोनस देखकर गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है। प्रदेश में पशुपालन एवं दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए नई योजना की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ये घोषणाएं

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भितरवार पीएचसी को सिविल अस्पताल बनाएंगे। घाटीगांव के उप स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कराएंगे। भितरवार और घाटीगांव में युवाओं के कौशल विकास के लिए आईटीआई केंद्र की स्थापना करेंगे। भितरवार में मां शबरी माता का भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि का सर्वे कराया जाएगा।

लिखी जा रही विकास की नई इबारत

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को आगामी वर्षों में प्रति माह 3000 तक दिए जाएंगे। इस दौरान जल संसाधन मंत्री एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी तुलसीराम सिलावट ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा है, वह किया है। प्रदेश के अन्नदाता को समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संकल्प लिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here