लापता पूनम तुमाने का बोंडऱानी में मिला शव

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम खैरी निवासी २८ वर्षीय पूनम पिता गोपीचंद तुमाने बीते ५ दिनों से लापता थी। जिसका शव मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मध्य बहने वाली वैनगंगा नदी किनारे स्थित ग्राम बोंडऱानी पोस्ट अर्जुनी के जंगल से ३ फ रवरी को महाराष्ट्र पुलिस ने बरामद किया। मामले में थाना दौनेवाड़ा की पुलिस के द्वारा पूनम तुमाने की शिनाख्त के बाद आवश्यक कार्यवाही कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना में प्रथम दृष्ट पूनम का सर कुचलकर और धारदार हथियार से वार कर हत्या करना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगने और शिनाख्त करने के बाद परिजनों का रो.रो कर बुरा हाल है। जिनके द्वारा संबंधित अपराधियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की जा रही है।

५ दिन से लापता थी पूनम

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम तुमाने के परिजनों के द्वारा थाना खैरलांजी में पूनम के २८ जनवरी से लापता होने की सूचना देकर गुम इंसान दर्ज करवाई गई थी। जिसमें उनके द्वारा ग्राम के संजय तीतरमारे के द्वारा उनकी बेटी पूनम तुमाने को वारासिवनी न्यायालय में चल रहे उसके केस में पेशी की बात बताकर साथ लेकर गया था। जिसके बाद पूनम के द्वारा शाम करीब ४.३० बजे अज्ञात मोबाइल नंबर से फ ोन करके अर्जुनी में होने लेट घर आने की जानकारी अपनी मां को दी गई थी। उसके बाद ना पूनम वापस लौटी ना उसकी कोई खबर मिली जिस पर परिजनों के द्वारा खैरलांजी थाने में सूचना देकर गुम इंसान दर्ज करवाई गई। वहीं एसडीओपी कार्यालय में २९ फ रवरी को ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की गई। वहीं २ फ रवरी को भी एसडीओपी कार्यालय में कार्यवाही की जानकारी लेने उपस्थित हुए। परंतु वहां उन्हें केवल आश्वासन मिला और ३ फ रवरी को उनकी लापता बेटी की मौत की खबर आ गई।

परिजनों ने कपड़े से की पूनम की शिनाख्त

लापता पूनम तुमाने खैरलांजी जनपद के ग्राम खैरी की रहने वाली है जो मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर पर स्थित हैं। जहां से कुछ दूरी में ंवैनगंगा नदी बहती हैं जो मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा रेखा है। इस नदी के किनारे स्थित महाराष्ट्र के ग्राम बोंडऱानी पोस्ट अर्जुनी के जंगल की तरफ कुछ किसान कुएं में पानी की मोटर लगाने के लिए गए हुए थे। जहां उन्हें असहनीय बदबू आई जिस पर उनके द्वारा उस बदबू का पीछा कर पता किया गया। तो देखा की एक महिला का शव मृत एवं भयंकर स्थिति में पड़ा हुआ था। जिसका चेहरा पूरी तरह खराब हो गया था केवल खोपड़ी समझ आ रही थी। जिसकी जानकारी तत्काल ग्रामीणों के द्वारा महाराष्ट्र के थाना दौनेवाड़ा को दी गई। जिस पर महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा मौके पर उपस्थित होकर जांच प्रारंभ कर दी गई। तभी यह घटना की जानकारी आग की तरह आसपास के ग्राम में फैल गई। वहीं नदी के उस पार भी ग्राम सावरी और खैरी में किसी लडक़ी का शव मिलने की सूचना लगी। तो पूनम तुमाने के परिजन ने थाना खैरलाँजी को सूचना कर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जहां परिजनों के द्वारा अज्ञात शव का चेहरा खराब होने से उसके द्वारा पहने गए कपड़े से पूनम तुमाने के रूप में शिनाख्त की गई। जिस पर महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा घटना की विधिवत जांच प्रारंभ कर दी गई।

पूनम तुमाने के दो केश थे न्यायलय में विचाराधीन

विदित हो की खैरी निवासी गोपीचंद तुमाने की बड़ी बेटी पूनम तुमाने उम्र २८ वर्ष का विवाह पिपरवानी में हुआ जो उस समय गर्भवती थी दो महीना ससुराल में रही और ५ महीने कि वह गर्भवती थी। जिसे उसके पति ने खैरी लाकर छोड़ दिया जिसका तलाक का केश चल रहा था। तो वहीं गांव में पूनम के गर्भ की पंचायत बताई गई जहां राकेश तुमाने ने उसका बच्चा होना स्वीकार किया। इसके बाद पूनम उनके घर में रहने लगी जिसने एक बच्चे को जन्म दिया और उसकी मौत हो गई। हालांकि इसमें पूनम के परिजनों ने राकेश के परिजनों पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद राकेश तुमाने के परिवार में पूनम को प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया इसके बाद वह अपने पिता के यहां रह रही थी। इसका भी एक केस वारासिवनी न्यायालय में चल रहा था। इसी बीच २८ जनवरी को पूनम तुमाने को गांव के संजय तीतरमारे विश्वास पात्र आदमी ने न्यायालय में पेशी की बात कह कर घर से लेकर गया था। इसके बाद संजय तीतरमारे अकेला अपने घर आ गया परंतु पूनम तुमाने घर नहीं लौटी।

तुमाने परिवार के द्वारा पूनम के होने की पहचान की गई-सतीश कुमार आर्मो

सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार आर्मो ने दूरभाष पर चर्चा में बताया कि महाराष्ट्र के थाना दौनेवाड़ा पोस्ट अर्जुनी के ग्राम बोंडऱानी में एक लडक़ी का अज्ञात शव मिला था। जिसकी सूचना किसी व्यक्ति ने लापता पूनम तूमाने के परिवार को फ ोन पर जानकारी दी थी। जिन्होंने थाना खैरलांजी से संपर्क किया और मौके पर पुलिस सहित परिजनों ने जाकर देखा। अज्ञात मृतिका का चेहरा तो नहीं था परंतु उसकी कद काठी और कपड़ों से तुमाने परिवार के द्वारा पूनम तुमाने होने की पहचान की गई। जिस पर महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा मौके पर समस्त प्रकार की कार्यवाही कर शव को लेजा लिया गया है। जिसका पोस्टमार्टम ४ फरवरी को किया जायेगा। शव महाराष्ट्र में मिला है तो घटना स्थल के कारण अपराध और विवेचना संबंधित थाने के द्वारा की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here