वर्ष २०२४-२५ में उत्कृष्ट उमावि. को सीएम राइज स्कूल (सांदीपनि विद्यालय) की मिल चुकी है स्वीकृति, नही हुई शुरू
कमरों की कमी से एक-एक कक्षा में बैठ रहे १०० से अधिक विद्यार्थी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर, जिम्मेदार मौन
विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन ने अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कर बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने की प्रशासन से की मांग
पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उ’चतर माध्यमिक विद्यालय लालबर्रा (प्रास्तवित सांदीपनी विद्यालय) में नये शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ चुकी है। कक्षा १ से १२ वीं तक में विद्यार्थियों की कुल संख्या १७०० से अधिक के आंकड़े पार कर गई है। लेकिन छात्र-छात्राओं को इस भारी संख्या के चलते विद्यालय प्रशासन को मूलभूत अधोसंरचना, विशेषकर कक्षाओं (कमरों) की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कुछ कक्षाओं में १०० से अधिक विद्यार्थियों को एक साथ बिठाकर पढ़ाने की मजबूरी बनी हुई है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। जबकि स्कूल प्रशासन के साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों के द्वारा अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाने की मांग कर रहे है। लेकिन इस मांग की ओर जनप्रतिनिधि एवं जिम्मेदारों के द्वारा पूरा नही किया जा रहा है। जिससे सभी में रोष व्याप्त है। वहीं तीन वर्ष पूर्व इस विद्यालय को सांदीपनि (सीएम राइज) विद्यालय बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन बाद में इस विद्यालय को राजनीतिक कारणों के चलते लेंडेझरी में बना दिया गया। जिसके बाद द्वितीय चरण में लालबर्रा उत्कृष्ट विद्यालय को सीएम राइज विद्यालय बनाने की घोषणा की गई है। यानि की सीएम राइज (सांदीपनि विद्यालय) प्रस्तावित है लेकिन शासन स्तर से अब तक सांदीपनि विद्यालय नियमानुसार घोषित नही किया गया है, न ही भवन, शिक्षक एवं अन्य सुविधा मुहैया भीनही करवाया गया है और वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से ही विद्यालय संचालित हो रहा है। लेकिन इस विद्यालय को सांदीपनि विद्यालय बनने एवं इंग्लिश मीडियम होने के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक अपने ब’चों को इसी विद्यालय में पढ़ाना चाह रहे है जिसके चलते विद्यार्थियों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ते जा रही है। वर्ष २०२६-२७ मे १७०० से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत है। किन्तु कक्षों के कमी के कारण कुछ कक्षों में १०० से अधिक विद्यार्थियों को बिठाया जा रहा है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है और हर कक्ष में ७० से अधिक ब’चें पढ़ाई कर रहे। जबकि शासन की मंशा है कि ४० विद्यार्थी एक कक्ष में बैठकर पढ़ाई करेगें लेकिन उत्कृष्ट विद्यालय में उससे दुगुना विद्यार्थी एक कक्ष में पढ़ाई करने मजबूर है। जिससे शिक्षकों को अध्यापन कार्य करवाने एवं विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है।
आपकों बता दे कि प्रदेश के हर क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डों में सीएम राइज स्कूल (सांदीपनी विद्यालय) खोले गये है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि ब’चों को ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देना एवं भारतीय संस्कारों की शिक्षा के साथ-साथ पाठ्यपुस्तक की बेहतर शिक्षा प्रदान करना। ताकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य बेहतर बना सके और सीएम राइज स्कूल में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की अलग से परीक्षा आयोजित कर उनकी पदस्थापना की जाती है जिनके द्वारा शिक्षा अध्यापन कार्य संपन्न करवाया जाता है। इसी तरह लालबर्रा विकासखण्ड में प्रथम चरण में शासकीय उत्कृष्ट उमावि. लालबर्रा को सीएम राइज स्कूल (सांदीपनि विद्यालय) घोषित किया गया था परन्तु राजनीतिक कारणों के चलते यह विद्यालय लेण्डेझरी में चले गया जहां सीएम राइज स्कूल संचालित हो रहा है एवं करोड़ों रूपयों की लागत से भवन का निर्माण किया गया है। वहीं सीएम राइज स्कूल के द्वितीय चरण में वर्ष २०२४-२५ में शासकीय उत्कृष्ट उमावि. लालबर्रा को सीएम राइज स्कूल की स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन अब तक नवीन भवन का निर्माण नही किया गया है, न ही शासन स्तर से उक्त विद्यालय को सीएम राइज (सांदीपनि विद्यालय) नही बनाया गया है, वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय के नाम पर ही स्कूल संचालित हो रहा है। किन्तु सांदीपनि विद्यालय के नाम पर ही ब’चें अपना प्रवेश ले रहे है जिसके चलते वर्तमान में विद्यालय में १७०० से अधिक बच्चों ने प्रवेश लिये है किन्तु कक्षों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रहे है। जबकि शासन-प्रशासन को सांदीपनि विद्यालय द्वितीय चरण में बनाने की घोषणा की गई है तो नवीन भवन का निर्माण के साथ ही सांदीपनि विद्यालय के नियमानुसार विद्यालय का संचालन करना चाहिए है या फिर उत्कृष्ट विद्यालय में ही अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाना चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो सके।
बाईट – सनत दुबे प्राचार्य – शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा।










































