लेबनान में चल रहा खूनी खेल! हिजबुल्लाह ने ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से IDF पर बरपाया कहर; 17 ऑपरेशन लॉन्च

0
  • इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किए, जिसके जवाब में हिजबुल्लाह ने इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के खिलाफ एक के बाद एक 17 ऑपरेशन किए।
  • ईरानी सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैन्य ठिकानों, सैनिकों और वाहनों को निशाना बनाते हुए 17 ऑपरेशन किए। इन ऑपरेशनों में आठ ड्रोन हमले, पांच मिसाइल या रॉकेट हमले, एक तोपखाना हमला और एक गाइडेड मिसाइल लॉन्च शामिल है।
  • इन हमलों के दौरान हिजबुल्लाह ने दो सैन्य वाहनों, दो टैंकों, एक बख्तरबंद वाहन और दो सैन्य बुलडोजरों को निशाना बनाया। हिजबुल्लाह ने दावा किया कि हमारे लड़ाकों ने शहर के बाहरी इलाके के पास इजरायली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here