‘वर्दी में आखिरी सलाम…’ CDS जनरल अनिल चौहान ने सेना को कहा अलविदा, भावुक शब्दों में दी विदाई

0

नई दिल्ली: देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को सैन्य सेवा को भावुक विदाई दी। दिल्ली में उन्हें त्रि- सेवा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके साथ ही उनके चार दशक से अधिक लंबे सैन्य करियर का औपचारिक समापन हुआ।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत बड़े सम्मान की बात है कि मैं त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सेवा से विदा ले रहा हूं। इसके लिए मैं तीनों सेनाओं और मुख्यालय आईडीएस का आभार व्यक्त करता हूं।’शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि गार्ड ऑफ ऑनर के समापन के साथ ही वह अपने वर्दीधारी साथियों और हथियारों से लैस सहयोगियों को विदाई दे रहे हैं। भावुक होते हुए जनरल अनिल चौहान ने कहा, ‘मैंने आज आखिरी बार वर्दी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। यह उन वीर जवानों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here