पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल २०२६-२८ के लिए कल यानी २५ मार्च २०२६ को होने वाले चुनाव की सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। कुल ४ महत्वपूर्ण पदों पर ८ उम्मीदवारों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है, जबकि १० कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। कुल २०२ मतदाता अधिवक्ता अपने वोटो से इनके भाग्य का फैसला करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी अधिवक्ता रामकिशोर बिसेन और सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा ने मतदान केंद्र का जायजा लिया और पूरे परिसर को चकाचौबंद कर दिया है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से शत प्रतिशत मतदान की अपील की है। मतदान पूरी पारदर्शिता के साथ बैलेट पेपर से होगा। आचार संहिता की सख्ती से पालन हो रहे है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले ही तय हो चुके १० निर्विरोध विजेता कार्यकारिणी सदस्य रितेश शुक्ला ,मनोज कुमार दमाहे ,मोहेन्द्र नगपुरे ,शिशुपाल पारधी ,मुकेश पटले ,कचरूलाल पंचतिलक ,अजय कुमार डहाके, श्रीमती भुवनेश्वरी सोनकुसरे, श्रीमती रीना मरार, कुमारी मनीषा जायसवाल, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता शैलेष पाठक, ग्रंथपाल अधिवक्ता संदेश इंदुरकर अब रोमांचक मुकाबला अध्यक्ष पद के लिये रमेश कुमार ब्रम्हे अधिवक्ता, संदीप नगपुरे अधिवक्ता के बीच है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिये नागेन्द्र परिहार अधिवक्ता ,श्रीमती वंदना बनोटे अधिवक्ता ,सचिव पद के लिये अभिजीत शुक्ला अधिवक्ता, प्रदीप पटले अधिवक्ता ,सहसचिव पद के लिये श्रीमती अनामिका शुक्ला अधिवक्ता ,कुलदीप बागड़े अधिवक्ता के मध्य हैं। ये चारों मुकाबले बेहद नजदीकी और दिलचस्प माने जा रहे हैं। अधिवक्ता वर्ग में जोर आजमाई चल रही है कौन बनेगा नया नेतृत्व कौन अपनी टीम के साथ बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा सस्पेंस अपने चरम पर है। इन पदों के लिये २५ मार्च की सुबह १०.३० बजे से दोपहर ३ बजे तक मतदान फि र शाम ४ बजे मतगणना कर परिणाम की घोषणा होंगी। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा वारासिवनी के अधिवक्ता गणों से अपना बहुमूल्य वोट जरूर देने और लोकतंत्र की इस छोटी सी मिसाल को सफल बनाएं जाने अपील की हैं।









































